सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The drinking water problem of 10 thousand people will be solved soon.

Rudraprayag News: 10 हजार लोगों की पेयजल समस्या जल्द होगी दूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
The drinking water problem of 10 thousand people will be solved soon.
विज्ञापन
पिंगलापानी योजना के लिए शासन से 25.58 करोड़ रुपये स्वीकृत
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊखीमठ। पिंगलापानी पेयजल योजना के लिए शासन से 25.58 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। इस योजना का लाभ नगर पंचायत के चारों वार्डों की करीब दस हजार की आबादी के साथ ही नगर क्षेत्र में प्रतिदिन आने वाले हजारों तीर्थयात्रियों एवं पर्यटकों को मिलेगा।
इस योजना से पिंगलापानी से नगर पंचायत क्षेत्र तक 17 किमी लंबी लाइन के साथ ही नगर पंचायत क्षेत्र में 19 किमी पेयजल लाइन का निर्माण होगा। योजना के तहत एक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट व 130 किलोलीटर, 160 किलोलीटर व 360 किलोलीटर के तीन टैंकों का निर्माण किया जाएगा। इस योजना के लिए पानी के मूल स्रोत से घर के नल तक 200 एमएम से 32 एमएम तक व्यास के पाइप लगाए जाएंगे। योजना के तहत पिंगलापानी स्रोत से पानी की लाइन को जोड़ा जाएगा। वहीं जल निगम के अधिशासी अभियंता नवल कुमार ने बताया कि शासन से वित्तीय स्वीकृति के बाद अब टेंडर प्रक्रिया की जाएगी। योजना के लिए वन विभाग से सैद्धांतिक स्वीकृति पहले से ही प्राप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
दूर होगा पेयजल संकट : आशा नौटियाल
केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने पिंगलापानी ऊखीमठ पेयजल योजना की वित्तीय स्वीकृति के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही अगस्त्यमुनि नगर पंचायत पेयजल योजना की वित्तीय स्वीकृति भी प्राप्त हो जाएगी जिसके बाद इन क्षेत्रों में पेयजल संकट दूर हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed