सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Ultrasound centres were inspected.

Rudraprayag News: अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण किया

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Tue, 19 May 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound centres were inspected.
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिला निरीक्षण व अनुश्रवण समिति ने जनपद मुख्यालय में स्थापित चार अल्ट्रासाउंड केंद्रों का मंगलवार में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में सभी अल्ट्रासाउंड केंद्र सही संचालित मिले। जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सीमा टेकचंदानी के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम ने जिला चिकित्सालय व कोटेश्वर स्थित माधवाश्रम चिकित्सालय के साथ-साथ प्राइवेट चिकित्सालय जन कल्याण हॉस्पिटल, बोहरा नर्सिंग होम में स्थापित अल्ट्रासाउंड केंद्रों में औचक निरीक्षण किया। टीम ने अल्ट्रासाउंड केंद्र व उस केंद्र में स्थापित मशीन, चिकित्सक की वैधता, अल्ट्रासाउंड मशीन का मेक व मॉडल की जांच, ओपीडी रजिस्टर आदि की जांच की। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण में सभी अल्ट्रासाउंड केंद्र नियमानुसार संचालित मिले। निरीक्षण दल में तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी, जिला डा. मनीष कुमार, डाॅ. मोनिका राणा, मुकेश बगवाड़ी शामिल थे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed