{"_id":"69c969abadcad7e1a40fb176","slug":"the-marquee-was-imbued-with-devotion-by-the-resounding-chant-i-have-beheld-the-divine-vision-of-raghuvir-rudraprayag-news-c-5-1-drn1086-933922-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: मैंने रघुवर दर्शन पाए हैं... की गूंज से भक्तिमय हुआ पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: मैंने रघुवर दर्शन पाए हैं... की गूंज से भक्तिमय हुआ पंडाल
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। चंद्रापुरी बाजार के बजरंगी मोहल्ले में आयोजित महिला रामलीला के षष्ठम दिवस पर मंचित प्रसंगों ने पूरे पंडाल को भक्ति और भावनाओं से सराबोर कर दिया। रविवार को हनुमान प्राकट्य, सुग्रीव-जामवंत मिलन और बाली-सुग्रीव युद्ध का अत्यंत प्रभावशाली मंचन किया गया। सीता की खोज में निकले श्रीराम और लक्ष्मण का हनुमान से प्रथम मिलन जैसे ही मंच पर साकार हुआ, मैंने रघुवर दर्शन पाए हैं.. की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कलाकारों ने इस दृश्य को इतनी भावपूर्ण तरीके से प्रस्तुत किया कि दर्शक भाव-विभोर हो गए। इसके साथ ही सुग्रीव और जामवंत से भेंट तथा बाली-सुग्रीव युद्ध का रोमांचक दृश्य भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहा। श्रीराम द्वारा बाली वध और सुग्रीव के राज्याभिषेक के प्रसंग ने पंडाल में उत्साह और श्रद्धा का संचार कर दिया। कलाकारों के सशक्त अभिनय पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राइका भीरी गिरीश चंद्र गोस्वामी, कृष्णा देवी, उमा देवी, निशा भट्ट एवं तृप्ति विश्वास सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन राजवीर नेगी ने किया।
Trending Videos