{"_id":"6a0c4181cc3cd5eb1105d086","slug":"two-schools-have-been-without-water-for-seven-months-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-118588-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: दो स्कूलों में सात माह से नहीं आ रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: दो स्कूलों में सात माह से नहीं आ रहा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Tue, 19 May 2026 04:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जखोली। राजकीय प्राथमिक विद्यालय व राजकीय माध्यमिक विद्यालय बरसिर में विगत सात माह से जल संस्थान व जल निगम दो विभागों की लाइन होने के बाद भी पेयजल आपूर्ति ठप है।
प्राथमिक विद्यालय में 30 विद्यार्थी व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 38 छात्र-छात्राएं हैं। मगर सात माह से पानी न होने के कारण 68 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इन दोनों विद्यालयों में मिड डे मिल तैयार करने में भी मुश्किलें आ रही हैं। उप खंड शिक्षा अधिकारी तनुजा देवराड़ी ने बताया कि जल संस्थान व जल निगम दोनों विभागों को समस्या से अवगत कराया है मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ। उपजिलाधिकारी को भी समस्या के बारे में बताया जा चुका है। उधर जल निगम के अधिशासी अभियंता नवल कुमार ने बताया कि मामला अब संज्ञान में आया है। अब जल्द प्राथमिक विद्यालय की लाइन दुरुस्त कर पानी सुचारु कर दिया जाएगा। वहीं माध्यमिक विद्यालय की पेयजल लाइन विद्यालय की अपनी है यह उन्हें ही सही करानी होगी। संवाद
Trending Videos