फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   16-year-old boy injured in leopard attack

Tehri News: गुलदार के हमले में 16 वर्षीय किशोर घायल

Sun, 09 Aug 2026 06:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 09 Aug 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
16-year-old boy injured in leopard attack
घर से 10 मीटर दूर किशोर पर गुलदार ने मारा झपटा
विज्ञापन

लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर ब्लॉक के रौणद रमोली पट्टी के भरपूर गांव में रविवार सुबह घर से महज 10 मीटर दूर गुलदार ने 16 वर्षीय किशोर पर हमला कर दिया। किशोर के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे जिससे गुलदार भाग गया। हमले में घायल बालक को परिजन तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है।
भरपूर निवासी शिव सिंह कलूड़ा का बेटा नैतिक (16) सुबह करीब 8.30 बजे गाय को जंगल में चराने ले जा रहा था। इसी दौरान झाड़ियों में घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक उस पर हमला कर दिया। गुलदार के हमले में नैतिक की पीठ, हाथ और घुटने पर नाखून के निशान मिले हैं। चिकित्सकों के अनुसार चोटें सामान्य हैं।
विज्ञापन

घटना पर वन रेंजर पूजा चौहान टीम के साथ गांव पहुंचीं। उन्होंने घायल बालक का हालचाल जाना। घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि बरसात में गांव और जंगल के आसपास झाड़ियां घनी होने से गुलदारों को छिपने के लिए जगह मिल जाती है। घटना के बाद भरपूर गांव में गश्त टीम तैनात कर दी गई है जो गांव और आसपास के क्षेत्र में लगातार निगरानी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों से बच्चों को अकेले बाहर नहीं भेजने और मवेशियों को सुरक्षित रखने की अपील की। ग्राम प्रधान आरती देवी ने घायल बालक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। वन विभाग से गांव में लगातार गश्त कराने। गुलदार की गतिविधियों की निगरानी रखने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed