{"_id":"6a787f30c09f47018d0927e4","slug":"parents-opposed-the-merger-of-moldhar-inter-college-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-120586-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: मोलधार इंटर कॉलेज के विलय का अभिभावकों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: मोलधार इंटर कॉलेज के विलय का अभिभावकों ने किया विरोध
Sun, 09 Aug 2026 06:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sun, 09 Aug 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। राजकीय इंटर कॉलेज मोलधार में अभिभावक-शिक्षक संघ की बैठक में कलस्टर योजना के तहत विद्यालय को दूसरे विद्यालय में मर्ज किए जाने की चर्चा पर अभिभावकों ने कड़ा विरोध जताया। अभिभावकों ने कहा कि विद्यालय को मर्ज किया गया तो वे आंदोलन शुरू करने को मजबूर होंगे। कहा वे अपने बच्चों को मोलधार से अन्यत्र किसी विद्यालय में नहीं भेजेंगे।
बैठक में अभिभावकों ने कहा कि विद्यालय को मर्ज करने के बजाय यहां पठन-पाठन और अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर किया जाना चाहिए। विद्यालय के भविष्य को लेकर अभिभावकों ने एकजुट होकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। कहा विद्यालय को दूसरे विद्यालय में मर्ज किए जाने से छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
बैठक में अभिभावक-शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें चिरंजीलाल डबराल को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। प्रधानाचार्य विजय सिंह कैंतुरा पदेन उपाध्यक्ष, जबकि देवेंद्र सिंह बर्त्वाल को सचिव और नसीम बेग को सदस्य चुना गया। नीतू विश्वकर्मा को विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन
बैठक में छात्र-छात्राओं की नियमित उपस्थिति, उन्हें नशे से दूर रखने, वर्ष 2026 के परीक्षा परिणाम, गणवेश और पठन-पाठन सहित विद्यालय से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। अभिभावकों और शिक्षकों ने विद्यार्थियों की पढ़ाई में सुधार के साथ उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में शिक्षक मनोहर लाल उनियाल, तस्लीम अहमद, लक्ष्मी सजवाण, रमा रतूड़ी, गीता रावत मस्तवाल, प्रताप पुंडीर, सतीश थपलियाल, शेखरानंद उनियाल, भगवान सिंह नेगी, रीता चौहान, रेणु, शीला, हेमलता व शाहजहां आदि मौजूद रहीं।