फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   10 shops to open for women's groups in Narendra Nagar Assembly constituency: Subodh

नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में महिला समूहों के लिए खुलेंगी 10 दुकानें : सुबोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
10 shops to open for women's groups in Narendra Nagar Assembly constituency: Subodh
नरेंद्रनगर (टिहरी)। भाजपा महिला मोर्चा की पहल पर यहां स्व. सोबन सिंह नेगी सामुदायिक भवन में आयोजित लखपति दीदी सम्मान समारोह में स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने 650 से अधिक लखपति दीदियों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में महिला समूहों के स्थानीय उत्पाद, हस्तशिल्प आदि की बिक्री के लिए 10 दुकानें खोलने की घोषणा की।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री डॉ. हिमानी पुरोहित ने लखपति दीदी योजना के उद्देश्यों और इससे महिलाओं को मिलने वाले अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने महिला मोर्चा की सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर अधिक से अधिक महिलाओं को योजना से जोड़ने के लिए प्रयास करने का आह्वान किया। इस मौके पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष इंदु डंगवाल, मधु रावत, मंडल अध्यक्ष मनीषा भंडारी, प्रदेश सचिव नलिन भट्ट, नगर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, नगर पंचायत तपोवन की अध्यक्ष विनिता बिष्ट, राजेंद्र भंडारी, डॉ. वंदना डोभाल, ज्येष्ठ उपप्रमुख गीता दवांण, रेखा राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed