{"_id":"6a772a71c2d60e55b005451a","slug":"paper-leaks-and-temple-thefts-have-exposed-the-government-belwal-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-120573-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर लीक और मंदिरों में चोरी ने खोली सरकार की पोल : बेलवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेपर लीक और मंदिरों में चोरी ने खोली सरकार की पोल : बेलवाल
Sat, 08 Aug 2026 06:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 08 Aug 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंडीसौड़ (टिहरी)। धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई जिसमें पार्टी प्रत्याशी को एकजुटता के साथ विजयी बनाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान कांग्रेस के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं जिला प्रवक्ता आनंद सिंह बेलवाल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में 10 वर्ष से भाजपा की सरकार है। इस दौरान पेपर लीक से लेकर मंदिरों में चोरी तक के मामले सामने आए हैं और भ्रष्टाचार का बोलबाला है।
बेलवाल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर गांव-गांव और घर-घर जाएं। जनता को सरकार की नीतियों और कांग्रेस के कार्यक्रमों की जानकारी देकर संगठन को मजबूत करना सक्रिय कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा।
बैठक में कार्यकर्ताओं ने धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए पूरी एकजुटता से काम करने का संकल्प लिया। इस दौरान विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने पर भी चर्चा की गई। बैठक में सुमेरी बिष्ट, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीपाल सिंह पंवार, विधानसभा प्रभारी विजयपाल सिंह बिष्ट, पारसमणि सेमवाल, शूरवीर सिंह राणा, राकेश बयाड़ा, हीरा सिंह पंवार, गिरवर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।