{"_id":"6a772aa54081b2576005f756","slug":"ssp-expresses-displeasure-with-negligent-station-in-charges-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-120574-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: लापरवाह थाना प्रभारियों के प्रति एसएसपी ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: लापरवाह थाना प्रभारियों के प्रति एसएसपी ने जताई नाराजगी
Sat, 08 Aug 2026 06:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 08 Aug 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। नशा और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए एसएसपी श्वेता चौबे ने सभी थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एनडीपीएस एक्ट से संबंधित अभियोग की प्रगति की समीक्षा के लिए एएनटीएफ और सभी थाना प्रभारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जानकारी हासिल की।
एसएसपी ने थानों में दर्ज एनडीपीएस अभियोग, विवेचनाओं की प्रगति, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, आरोप पत्रों की स्थिति, जब्त मादक पदार्थों के निस्तारण की जानकारी ली। बैठक में गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई कार्रवाई, संपत्ति जब्ती और मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा भी की गई। कई मामलों में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर एसएसपी ने कड़ी नाराजगी जताई।
उन्होंने कहा कि एनडीपीएस संबंधित प्रकरणों की विवेचना में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी लंबित विवेचनाओं का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। थाना प्रभारियों को मादक पदार्थ के तस्करों के नेटवर्क और आर्थिक स्रोतों पर सख्ती से अंकुश लगाने को कहा। उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों से मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करें। कहा गया कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।