फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   CMO took stock of health services and construction works.

Tehri News: सीएमओ ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं और निर्माण कार्यों का जायजा

Sun, 09 Aug 2026 06:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 09 Aug 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
CMO took stock of health services and construction works.
घनसाली (टिहरी)। नवनियुक्त सीएमओ डॉ. राम प्रकाश ने विभिन्न अस्पतालों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलेश्वर, पिलखी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगांव का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं के अलावा वहां चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन

सीएचसी बलेश्वर में निरीक्षण के दौरान लैब, अस्पताल परिसर, आवास, ओपीडी, इमरजेंसी आदि व्यवस्था का निरीक्षण किया। उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, भवन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए। वहीं सीएचसी पिलखी में निर्माण कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था के एई मनोज, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. उषा भट्ट ने निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति के बारे में बताया। उन्होंने तय समय से कार्य पूरा करने को कहा। पीएचसी नंदगांव के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की गई। सीएमओ ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद आर्य को अस्पताल में प्रसव सेवाओं एवं ओपीडी बढ़ाने के लिए आवश्यक प्रयास करने को कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed