{"_id":"6a7c65aad4831ba1d102174f","slug":"33-kv-line-damaged-due-to-falling-tree-tehri-news-c-54-1-uki1010-121632-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: पेड़ गिरने से 33 केवी लाइन क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: पेड़ गिरने से 33 केवी लाइन क्षतिग्रस्त
Wed, 12 Aug 2026 05:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 12 Aug 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनोत्री धाम समेत 12 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप
बड़कोट। तहसील बड़कोट क्षेत्र के सिलाई बैंड पालीगाड के बीच मंगलवार देर रात पेड़ गिरने से 33 केवी विद्युत लाइन और पोल क्षतिग्रस्त हो गए। इससे यमुनोत्री धाम समेत गीठ पट्टी क्षेत्र के करीब दर्जनभर गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रात से बिजली गुल होने के कारण ग्रामीणों के साथ ही यमुनोत्री धाम क्षेत्र में भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होते ही गीठ पट्टी के गांवों में अंधेरा पसर गया। बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों का कामकाज प्रभावित हो गया। मोबाइल चार्जिंग, पानी की व्यवस्था और अन्य जरूरी कार्यों में भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, यमुनोत्री धाम क्षेत्र में बिजली बंद होने से यात्रा से जुड़ी व्यवस्थाओं पर भी असर पड़ रहा है।
स्थानीय व्यापारियों और होटल-धर्मशाला संचालकों को भी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश और तेज हवाओं के दौरान विद्युत लाइनों पर पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आती रहती है। संवेदनशील स्थानों पर पेड़ों की छंटाई और कमजोर पोलों को समय रहते बदलने की जरूरत है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा कि हर बार लाइन टूटने के बाद मरम्मत करने के बजाय ऊर्जा निगम को स्थायी समाधान की दिशा में काम करना चाहिए। सूचना मिलते ही ऊर्जा निगम की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त लाइन व पोल की मरम्मत शुरू कर दी। कर्मचारी युद्धस्तर पर विद्युत आपूर्ति बहाल करने में जुटे हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मरम्मत पूरी होने के बाद ही क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकेगी।