फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Won't send children to school from August 17 if no teacher is provided.

Tehri News: शिक्षक नहीं मिला तो 17 अगस्त से स्कूल नहीं भेजेंगे बच्चे

Wed, 12 Aug 2026 05:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 12 Aug 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
Won't send children to school from August 17 if no teacher is provided.
नई टिहरी। राजकीय प्राथमिक विद्यालय कठुड मंदार में कार्यरत शिक्षक के अटैच होने से प्रभावित हो रही पढ़ाई को लेकर जिला पंचायत सदस्य मंदार विजयपाल सिंह रावत ने डीएम को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने विद्यालय में तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था पर दूसरे शिक्षक की व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि शिक्षक की व्यवस्था नहीं होने पर अभिभावकों ने 17 अगस्त से बच्चों को विद्यालय न भेजने की चेतावनी दी है। ज्ञापन में बताया गया है कि कठुड मंदार विद्यालय में वर्तमान में 34 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। विद्यालय में तैनात एक शिक्षक को पारिवारिक समस्याओं के चलते नरेंद्रनगर ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय ढालवाला में अटैच किया गया है। इससे कठुड विद्यालय में पठन-पाठन व्यवस्था प्रभावित हो गई है। अटैच शिक्षक की अवधि तक किसी अन्य ब्लॉक से शिक्षक की वैकल्पिक व्यवस्था कठुड विद्यालय में जल्द से जल्द करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed