Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Tehri News
›
Tehri: Jewelry worth lakhs and ₹70,000 in cash stolen after breaking into a house in Sendul; panic among villagers.
{"_id":"6a7b59aa1d275f6b3c008708","slug":"video-tehri-jewelry-worth-lakhs-and-rs70000-in-cash-stolen-after-breaking-into-a-house-in-sendul-panic-among-villagers-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Tehri: सेंदुल में घर के ताले तोड़कर लाखों के आभूषण और 70 हजार की नकदी चोरी, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri: सेंदुल में घर के ताले तोड़कर लाखों के आभूषण और 70 हजार की नकदी चोरी, ग्रामीणों में दहशत
घनसाली थाना क्षेत्र के सेंदुल गांव में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए ताले तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण और करीब 60-70 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना का पता मंगलवार सुबह मकान मालिक के घर लौटने पर चला। चोरी की वारदात से ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश है।
सेंदुल निवासी द्वारिका प्रसाद मैठाणी बीती 25 जुलाई को अपनी पत्नी के साथ बच्चों के पास देहरादून गए थे। वहां अधिक दिन रुकने के कारण वह वापस गांव नहीं आ सके। मंगलवार सुबह जब वह देहरादून से अपने गांव लौट रहे थे, तभी चंबा पहुंचने पर उनके भतीजे दिनेश मैठाणी ने फोन कर घर के सभी ताले टूटे होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
घर पहुंचकर द्वारिका प्रसाद ने देखा कि मकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि जिस सूटकेस में परिवार के आभूषण रखे गए थे, वह भी गायब है। पीड़ित के अनुसार सूटकेस में उनकी पत्नी, बहू और बेटी के करीब 40 से 50 लाख रुपये से अधिक कीमत के आभूषण रखे थे। इसके अलावा घर में रखी करीब 60 से 70 हजार रुपये की नकदी भी चोरी होने की बात सामने आई है।
पीड़ित परिवार ने बताया कि घर कई दिनों से बंद था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जानकारी जुटाई और जांच शुरू कर दी है।
ग्राम प्रधान अमित जोशी ने कहा कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और वारदात में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
वहीं चमियाला चौकी प्रभारी संजीत कुमार यादव ने बताया कि पुलिस को चोरी की घटना की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्र में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।