फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Residents of six villages, including Bagodi, gripped by fear of a leopard.

Tehri News: गुलदार की दहशत से सहमे बगोड़ी समेत छह गांवों के लोग

Tue, 11 Aug 2026 07:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 11 Aug 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
Residents of six villages, including Bagodi, gripped by fear of a leopard.
कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लॉक के बगोड़ी, नकोट, जसकोट, खमोली, धमाडी, रनकोटी गांव में इन दिनों गुलदार की दहशत बनी हुई है। शाम होते ही गुलदार गांव के आसपास और खेतों में आ धमक रहा है। गुलदार के साथ उसके दो बच्चे भी दिखाई दे रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

बगोड़ी गांव में दो दिन पहले गुलदार ने अतुल जोशी के घर पर कुत्ते पर हमला किया। घरवालों ने शोर मचाया तो गुलदार भाग निकला। सोमवार सुबह गुलदार फिर गांव में आ धमका। गांव का युवक राधे जोशी अपने सोलर प्लांट की देखभाल कर रहा था, इसी दौरान गुलदार पीछे दौड़ पड़ा।
विज्ञापन

भागकर उन्होंने किसी तरह से जान बचाई। ओम प्रकाश जोशी, शशि जोशी, ऋषभ जोशी, पंकज जोशी, मुन्नी देवी, पंकज जोशी ने बताया कि गांव के आसपास पिछले कई दिनों से गुलदार दिखाई देने से बच्चे शाम को खेलने आंगन में नहीं आ रहे हैं। महिलाएं भी चारापत्ती के लिए अकेले खेतों और जंगल जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही हैं। रेंजर सौरभ सिंह ने बताया कि बगोड़ी में गुलदार दिखाई देने की सूचना पर वहां टीम को गश्त करने भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed