फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Ankit becomes Block President of the Jakhnidhar Kshetra Panchayat Members' Association.

Tehri News: जाखणीधार क्षेत्र पंचायत सदस्य संगठन का ब्लॉक अध्यक्ष बने अंकित

Tue, 11 Aug 2026 07:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 11 Aug 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
Ankit becomes Block President of the Jakhnidhar Kshetra Panchayat Members' Association.
क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मानदेय दें और अधिकार संपन्न बनाएं
विज्ञापन

नई टिहरी। जाखणीधार ब्लॉक मुख्यालय टिपरी में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अधिकार संपन्न बनाने और मानदेय देने सहित अन्य कई समस्याओं के निराकरण की मांग उठाई गई। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य संगठन का गठन करते हुए कंडियाल गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य अंकित कोठियाल को सर्वसम्मत से संगठन का ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया।
ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित क्षेत्र पंचायत सदस्य संगठन की बैठक में सदस्यों की समस्याओं पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पास सीमित अधिकार है। जिससे उन्हें जनहित के लिए कार्य करने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों की समस्याओं और अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से लड़ने की जरूरत है।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख राजेश नौटियाल और कनिष्ठ प्रमुख कीर्ति सिंह पंवार ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को समस्याओं के निराकरण के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया है। इस मौके पर दयाल सिंह नेगी, गोपाल सिंह, वीर सिंह पंवार, त्रिलोक नेगी, गबर सिंह, विनोद सेमवाल, सावित्री देवी और बलवीर रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed