{"_id":"6a7b135187f79d6e7606e97a","slug":"villagers-anger-erupts-at-the-railway-project-office-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-120622-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: रेलवे परियोजना कार्यालय पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: रेलवे परियोजना कार्यालय पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
Tue, 11 Aug 2026 05:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Tue, 11 Aug 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनल में हैवी ब्लास्टिंग करने का लगाया आरोप, मकान हुए जर्ज, रहना हुआ मुश्किल
मकान का मुआवजा, विस्थापन और प्रभावितों को नौकरी देने की मांग
नरेंद्रनगर (टिहरी)। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की टनल निर्माण में हैवी ब्लास्टिंग करने से बल्दियानखान गांव के ग्रामीणों के मकान जर्जर स्थिति में पहुंच गए हैं जिससे ग्रामीण पिछले तीन सालों से खासे परेशान हैं। मकानों का मुआवजा और नौकरी देने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने परियोजना कैंप कार्यालय परिसर गूलर में प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने कहा कि मांगों पर जल्द कार्यवाही नहीं की जाती है तो कंपनी के खिलाफ बेमियादी आंदोलन शुरू किया जाएगा।
बल्दियाखान गांव के ग्रामीणों के लिए निर्माणाधीन ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना बड़े खतरे का कारण बनती जा रही है। टनल की खोदाई के लिए कंपनी की ओर से हैवी ब्लास्टिंग की जा रही है जिससे ऊपर बसे बल्दियाखान गांव के लोगों का जीना मुहाल हो गया है। आरवीएनएल के खिलाफ गूलर में प्रदर्शन करते हुए प्रभावितों ने कहा कि टनल का कार्य पिछले तीन साल से चल रहा है।
हर रोज ब्लास्टिंग होने से गांव में 14 परिवारों के मकान पूरी तरह से जर्जर हो गए हैं। आरोप लगाया कि आरवीएनएल मकानों में आई दरारें भरने के लिए छोटी रकम देकर ग्रामीणों को गुमराह कर रहे हैं। प्रभावितों ने जर्जर मकानों का मुआवजा देने, नजदीकी जमीन पर विस्थापित करने और प्रभावित परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने गूलर में आरवीएनएल के कैंप कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्यवाही नहीं की जाती है तो आरवीएनएल के खिलाफ आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में विमला देवी, मदन रयाल, मनोज प्रसाद, कीर्ति राम, प्रधान बृजेश कुमार, सत्ये सिंह, वासुदेव, राकेश रयाल, राजेंद्र प्रसाद, राधेलाल, कमलदीप, कविता देवी तथा शाकंभरी देवी, धनवीर आदि शामिल थे।