{"_id":"6a7c64662fe307602c01454a","slug":"a-man-sustained-burn-injuries-while-trying-to-extinguish-a-cylinder-fire-tehri-news-c-54-1-uki1010-121631-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: सिलिंडर में लगी आग को बुझाते समय व्यक्ति झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: सिलिंडर में लगी आग को बुझाते समय व्यक्ति झुलसा
Wed, 12 Aug 2026 05:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 12 Aug 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों ने तत्परता दिखाते हुए समय रहते दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला
बड़कोट। नगर पालिका के सरूखेत में बुधवार सुबह एक मकान में सिलिंडर में अचानक आग लग गई। घटना के समय मकान में मौजूद दो छोटे बच्चों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं, सिलिंडर में लगी आग बुझाने के प्रयास में एक व्यक्ति के दोनों हाथ झुलस गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
सरूखेत में रमेश जगूड़ी के मकान में कोठार गांव निवासी जगदीश लाल किराये पर रहते हैं। बुधवार सुबह अचानक सिलिंडर में आग लग गई। उस समय मकान के भीतर दो छोटे बच्चे भी मौजूद थे। लोगों की तत्परता से दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया जिससे बड़ा हादसा टल गया। जगदीश लाल ने सिलिंडर में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन इस दौरान उनके हाथ झुलस गए।
घटना की सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही फायर टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद सिलिंडर में लगी आग पर काबू पाया। इसके बाद फायर कर्मियों ने झुलसे जगदीश लाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां उनका उपचार किया जा रहा है। अग्निशमन अधिकारी सूरत सिंह चौहान ने बताया कि सिलिंडर में आग लगने की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। आग को समय रहते बुझा लिया गया।