{"_id":"69931e0fb5c78bc4f20561fd","slug":"a-fabricated-toilet-lies-damaged-in-chaurangikhal-tehri-news-c-54-1-uki1003-118121-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: चौरंगीखाल में फैब्रिकेटेड शौचालय पड़ा है क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: चौरंगीखाल में फैब्रिकेटेड शौचालय पड़ा है क्षतिग्रस्त
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 16 Feb 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को उठानी पड़ती है परेशानी
उत्तरकाशी। चौरंगीखाल बाजार में प्रशासन की ओर से एक शौचालय की व्यवस्था नहीं की गई है जिससे पर्यटकों व स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पर्यटन विभाग की ओर से एक फैब्रिकेटेड शौचालय लगाया गया था लेकिन वह देखरेख न होने से जर्जर बना है।
स्थानीय निवासी अनिल नौटियाल, कुंवर सिंह, राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि चौरंगीखाल जनपद का सबसे नजदीक का पर्यटन स्थल है। वहां पर हर दिन जनपद मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों से पर्यटक पहुंचते हैं। इसके साथ ही यह नचिकेता ताल ट्रैक का भी मुख्य द्वार है। साथ ही बर्फबारी के दौरान यहां पर पर्यटकों का अच्छी भीड़ उमड़ती है।
चारधाम यात्रा के दौरान गंगोत्री से केदारनाथ जाने वाले हजारों यात्री यहां पर रुकते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि धौंतरी क्षेत्र के लोगों का भी यह मुख्य स्टेशन है लेकिन यहां पर स्वच्छता के लिए किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं है। प्रशासन की ओर से एक सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था वहां पर नहीं की गई है। इसलिए वहां पर पर्यटकों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
कई बार लोगों को जंगल में खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है। पर्यटन विभाग की ओर से चौरंगी में एक फैब्रिकेटेड शौचालय लगाया गया था लेकिन उसकी देखरेख न होने के कारण वह जर्जर बना है।
Trending Videos