सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   A young woman and a young man accused of theft have been acquitted

Tehri News: चोरी का आरोप झेल रहे युवती और युवक दोषमुक्त किया

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 10 Apr 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
A young woman and a young man accused of theft have been acquitted
विज्ञापन
नई टिहरी। चोरी का आरोप झेल रहे एक युवती और युवक को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सिविल जज सीडि की अदालत ने दोष मुक्त कर दिया है। दिखोलगांव निवासी एक व्यक्ति के घर में चाेरी की तहरीर मिलने पुलिस ने दोनों को दिसंबर 2023 को गिरफ्तार किया था। वादी मुकदमा राजपाल सिंह ने 29 अगस्त 2023 को चंबा पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि वह 28 अगस्त 2023 की सुबह काम पर चले गए थे जबकि उसकी पत्नी अपने मायके और बच्चे स्कूल गए थे। दोपहर के समय जब बच्चे स्कूल से घर पहुंचे तो घर के ताले टूटे हुए थे। बच्चों से मिली सूचना के बाद जब वादी की पत्नी घर पहुंची तो उन्हें पता चला कि घर में रखे सभी जेवर और कुछ नकदी चोरी हो गए। उन्होंने चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर चोरी किए गए जेवर और नकदी वापस दिलाने की गुहार लगाई। तहरीर के आधार पर चंबा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस ने साक्ष्य के आधार पर अभियुक्त काव्या उर्फ शिवानी और रोहित नेगी के खिलाफ चोरी करने का आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। दोनों अभियुक्तों ने न्यायालय में स्पष्ट कहा कि उन्होंने चोरी नहीं की है। उनके पास भी कोई वस्तु बरामद नहीं की गई है। न्यायालय में अभियोजन पक्ष अभियुक्त पर लगाए गए आरोपों को सिद्ध नहीं कर पाए। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेटट/सिविल जज सीडि आफिया मतीन की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अभियुक्त काव्या और रोहन को चोरी के आरोप से दोषमुक्त कर दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed