सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Along with high-risk pregnancy patients, their attendants will also be provided with food and accommodation facilities.

Tehri News: हाई केस प्रेगनेंसी के साथ तीमारदार को भी मिलेगी भोजन और ठहरने की सुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 26 Mar 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
Along with high-risk pregnancy patients, their attendants will also be provided with food and accommodation facilities.
विज्ञापन
सीएचसी और पीएचसी चिकित्सा अधिकारियों को कार्य योजना तैयार करने के निर्देश
Trending Videos

मरीज रेफर करने पर उसे मिलने वाली सुविधा पर भी नजर रखेंगे डाक्टर
नई टिहर। सरकारी अस्पताल में भर्ती हाई केस प्रेगनेंसी के साथ तीमारदार को भी भोजन और ठहरने की सुविधा प्रदान की जाएगी। डीएम नितिका खंडेलवाल ने संबंधित चिकित्सा अधिकारियों को एक महीने के भीतर अपनी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गई। डीएम ने सरकारी अस्पतालों से रेफरल केस हिस्ट्री, चाइल्ड मेडिकल सुविधा, लिंगानुपात और हाई केस प्रेगनेेंसी की जानकारी हासिल की। इस दौरान बच्चों की स्वास्थ्य सुविधा और लिंगानुपात में चंबा, नरेंद्रनगर और थौलधार में बनी समस्या में सुधार करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने पिछले एक साल का रेफरल केसों के डेटा का संज्ञान लेते हुए कहा कि संबंधित चिकित्साधिकारी सुनिश्चित करें कि जिस चिकित्सालय में पीड़ित व्यक्ति को रेफर किया जा रहा है क्या वहां पर पीड़ित को उपयुक्त उपचार मिल पाएगा या नहीं, संबंधित चिकित्सालय के डॉक्टर से रेफर से पहले अवश्य संपर्क करें।
इसके अलाव प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र में रेफर का डेटा भी संरक्षित रखें। संबंधित चिकित्साधिकारी का यह भी दायित्व है, कि वे पता करे कि पीड़ित व्यक्ति को वहां पर उपयुक्त उपचार मिला रहा है या नहीं। उन्होंने कहा कि आम व्यक्ति को एक बेहतरीन उपचार मिल सके ऐसा हम सभी का प्रयास होना चाहिए। डीएम ने कहा कि सभी सीएचसी और पीएचसी में हाई केस प्रेगनेंसी में जो निशुल्क भोजन और ठहरने की आदि की सुविधा अब मरीज के साथ तीमारदार को भी दी जाएगी।
बैठक में सीएमओ डॉ. श्याम विजय, सीएमएस अमित राय, सीएमएस नरेंद्रनगर डॉ. सुनीता, क्षय रोग अधिकारी डॉ. जितेंद्र भंडारी, डॉ. संजय मिश्रा और डॉ. पुखराज आदि माैजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed