सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Aradhya Makhloga Tops in Tehri District

Tehri News: टिहरी जिले में आराध्य मखलोगा ने किया टॉप

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 15 Apr 2026 08:08 PM IST
विज्ञापन
Aradhya Makhloga Tops in Tehri District
विज्ञापन
एनटीआईएस स्कूल का रहा दबदबा, शत-प्रतिशत रहा स्कूलों का रिजल्ट
Trending Videos

नई टिहरी। सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) के 10वीं परीक्षा परिणाम घोषित होते ही छात्र-छात्राओं के साथ ही अभिभावकों के चेहरे भी खिल उठे। जिले में इस बार भी निजी विद्यालयों का दबदबा देखने को मिला। न्यू टिहरी इंटरनेशनल स्कूल (एनटीआईएस) पैन्यूला के छात्र आराध्य मखलोगा ने 98.40 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया।
न्यू टिहरी इंटरनेशनल स्कूल की निदेशक शालिनी जॉली और प्रधानाचार्य प्रवीन भट्ट ने बताया कि विद्यालय के सभी 61 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। आराध्य मखलोगा ने 98.40 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया, जबकि आराध्या भंडारी ने 96.20 और श्रेयस पुंडीर ने 95.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल नई टिहरी के निदेशक गौतम बिष्ट और उपप्रधानाचार्य अनिल सेमल्टी ने बताया कि विद्यालय के सभी 122 परीक्षार्थी सफल रहे। विद्यालय से चिन्मय ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया है।
मॉडर्न स्कॉलर्स एकेडमी चंबा के निदेशक प्रधानाचार्य विजेंद्र सिंह रावत, प्रधानाचार्य कुलदीप गुसाईं ने बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विकास नकोटी और आयुष नेगी ने 96-96 प्रतिशत, जबकि वंदना चौहान और सृष्टि रमोला ने 95-95 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
केंद्रीय विद्यालय नई टिहरी के प्राचार्य प्रदीप चंद्र थपलियाल ने बताया कि विद्यालय के सभी 65 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। लवेश कुमार ने 96.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले की मेरिट में स्थान बनाया, जबकि चार अन्य छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। केंद्रीय विद्यालय सौड़-खांड प्रतापनगर के प्राचार्य वेद प्रकाश ने बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा और सभी 28 छात्र-छात्राएं सफल रहे। आर्यन राणा ने 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप किया।
जवाहर नवोदय विद्यालय, पौखाल के प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। सभी 81 छात्र-छात्राएं सफल रहे। परिणाम घोषित होते ही विद्यालयों में खुशी का माहौल रहा और मेधावी छात्रों को बधाइयां दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed