सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   If the Congress forms the government, we will provide employment to every household: Godiyal

कांग्रेस की सरकार बनी तो प्रत्येक घर को देंगे रोजगार : गोदियाल

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 17 Apr 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
If the Congress forms the government, we will provide employment to every household: Godiyal
विज्ञापन
कांग्रेस की जन आक्रोश गर्जना रैली में बोले प्रदेश अध्यक्ष
Trending Videos

प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, रैली निकालने के साथ ही दिया धरना
नई टिहरी। कांग्रेस ने जनाक्रोश गर्जना रैली निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। हनुमान चौक से रैली निकालते हुए कांग्रेसी बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे और धरना दिया। धरनास्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि रोजगार बंद करने वाली भाजपा सरकार को उखाड़ फेंके। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2027 में कांग्रेस की सरकार बनी तो टिहरी में पर्यटन बढ़ाएंगे और प्रत्येक घर को रोजगार देंगे।
प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय में जन गर्जना आक्रोश रैली निकाली गई। आक्रोश रैली में पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि 2002 में जब उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनी तब कांग्रेस ने टिहरी को कई मंत्री देकर सम्मान दिया। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि था कि भाजपा सरकार बनेगी तो पहाड़ का पानी और जवानी पहाड़ के काम आएगी लेकिन सरकार बनने के बाद रोजगार के रास्ते बंद कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच ठंडे बस्ते में डाल दी। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि रोजगार बंद करने से प्रदेश में 12 सौ गांव खाली हो गए। वेंटीलेटर पर चल रही भाजपा सरकार बिहार की तरह यहां भी धनबल का प्रयोग करना चाहती है। चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि टिहरी को मेडिकल कॉलेज अभी तक नहीं मिला। लोगों को रसोई गैस की समस्या और जंगली जानवरों का भय सता रहा है।
अभी तक आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड नहीं बना। एक दिन का विधायक बनने पर पेंशन और 35-40 साल नौकरी करने वालों की पेंशन बंद कर रहे हैं। प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कांग्रेस सरकार ने प्रतापनगर को ओबीसी दिया जिससे कई युवा रोजगार पा रहे हैं। लेकिन भाजपा केंद्रीय ओबीसी का वादा पूरा नहीं कर पाई। प्रतापनगर को मसूरी की तर्ज पर विकसित किया जाना चाहिए।
पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, ओमगोपाल रावत और भीमलाल आर्य ने भी भाजपा पर सवाल उठाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मुरारीलाल खंडवाल, मान सिंह रौतेला, शांति प्रसाद भट्ट, राकेश राणा, विजय गुनसोला, कुलदीप पंवार, आशा रावत, साब सिंह सजवाण, दर्शनी रावत, नरेंद्रचंद रमोला, याकुब सिद्दकी, सब्बल सिंह राणा और त्रिलोक सजवाण आदि मौजूद थे।


हरक सिंह रावत ने नहीं पहनी माला
प्रतापनगर विधायक की जनाक्रोश रैली में पहुंचे डॉ. हरक सिंह रावत ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। कार्यकर्ता उन्हें माला पहनाने को उत्सुक दिखे लेकिन वे कार्यकर्ताओं से माला लेकर उन्हीं के गले में डालते रहे। उन्होंने कहा कि वह अपनी उस कसम पर कायम है जिसमें उन्होंने कहा है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार हटाने के बाद ही माला पहनूंगा।


प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने कलेक्ट्रेट में किया ढोलनाद
कलेक्ट्रेट में जनाक्रोश रैली के समापन पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षा गणेश गोदियाल ने दर्जनभर से अधिक ढोल वादकों के साथ ढोल बजाकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि सब एक साथ ढोलनाद कर भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed