{"_id":"69e618f310e2d87f4f079da1","slug":"the-forest-continued-to-burn-all-day-near-the-forest-departments-range-office-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-118489-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: वन विभाग के रेंज कार्यालय के नजदीक दिनभर जलता रहा जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: वन विभाग के रेंज कार्यालय के नजदीक दिनभर जलता रहा जंगल
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 20 Apr 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाजार में छाई धुंध और राख, पांच हेक्टेयर जंगल जला, जनजीवन प्रभावित
थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ में वन विभाग के रेंज कार्यालय से आधा किमी की दूरी पर स्थित जंगल दिनभर जलता रहा जिससे थत्यूड़ बाजार में धुंध छा गई। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने दोपहर बाद तक वनाग्नि पर काफी काबू पा लिया लेकिन कुछ हिस्से में शाम तक जंगल जलता रहा।
थत्यूड़ के थापला गांव के ऊपर चीड़ और बांज-बुरांश के जंगल में 19 अप्रैल की शाम करीब छह बजे अचानक आग लग गई। रेंज कार्यालय में बैठे वनकर्मी आग बुझाने मौके पर गए लेकिन जल्द अंधेरा होने के कारण उन्हें लौटना पड़ा जिससे सुबह तक आग फैलती रही। 20 अप्रैल को करीब 8-10 वन कर्मी वनाग्नि काबू करने जंगल पहुंचे।
उन्होंने काफी प्रयासों के बाद दोपहर तक काफी बड़े क्षेत्र से आग काबू कर दी लेकिन आग दूर जंगल में आग सुलगती रही। इससे देर शाम करीब छह बजे तक भी हल्की आग के कारण जंगल में धुआं उठता रहा जिससे करीब चार-पांच हेक्टेयर जंगल आग की चपेट में आ गया। दिनभर आग लगी रहने के कारण नजदीक बाजार में धुंध छाई रही। जंगल की राख उड़कर लोगों के लोगों घरों तक पहुंच गई।
इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेंज अधिकारी लतिका उनियाल ने कहा कि जंगल में आग लगने का पता चलते ही वन कर्मी मौके पर पहुंच गए थे। काफी प्रयासाें के बाद उन्होंने आग पर काबू पा लिया। दोपहर बाद कर्मचारी फिर से आग बुझाने जंगल गए। देर शाम तक जंगल में लगी आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आग कैसे लगी इसकी जांच की जाएगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X