{"_id":"69e22dbdbec1a4d07c0d0e52","slug":"crowds-of-people-throng-the-fair-of-lord-koneshwar-in-teva-village-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-118441-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: तेवा गांव में भगवान कोणेश्वर के मेले में उमड़ी लोगों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: तेवा गांव में भगवान कोणेश्वर के मेले में उमड़ी लोगों की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Fri, 17 Apr 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देव डोली की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने मांगी सुख-समृद्धि
थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर के तेवा गांव में भगवान कोणेश्वर देवता के थौल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। श्रद्धालुओं ने देव डोली की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि मांगी।
गत दिवस देर शाम को ढोल-दमाऊं के साथ कोणेश्वर देवता की डोली टिक्क से तेवा गांव पहुंची। ग्रामीणों ने देव डोली का स्वागत किया। तेवा गांव के पंचायत भवन के आंगन में शुक्रवार को देव डोली को दूध, दही, अक्षत, फल और ग्रामीणों की ओर से अपने घरों में बनाए गए पारंपरिक व्यंजनों से अभिषेक करवाने के साथ पूजा-अर्चना की गई। प्रधान मुरारी लाल ने बताया कि कोणेश्वर भगवान की डोली चार गांव का भ्रमण करने के बाद अपने मूल स्थान पर देवसाली स्थित प्रसिद्ध कोणेश्वर महादेव मंदिर के लिए लौटगी। इस मौके पर पूर्व प्रधान लाखी सिंह परमार, भगत सिंह रावत, विक्रम सिंह परमार, मुकेश रावत, जगमोहन रावत, कुलदीप परमार, बलदेव परमार, दिनेश उनियाल, सुरेंद्र, महिपाल परमार आदि मौजूद थे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X