{"_id":"69a1a243538eb1ec7e07c388","slug":"artisans-should-prepare-products-according-to-market-demand-vinod-kumar-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-117569-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार की मांग के अनुरूप उत्पादन तैयार करें कारीगर : विनोद कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार की मांग के अनुरूप उत्पादन तैयार करें कारीगर : विनोद कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Fri, 27 Feb 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार की मांग के अनुरूप उत्पादन तैयार करें कारीगर : विनोद कुमार
नई टिहरी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत विपणन एवं उद्यमिता अभिमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं व कारीगरों को कौशल उन्नयन, औजार प्रोत्साहन सहायता, ऋण सुविधा, डिजिटल लेन-देन, उत्पाद की ब्रांडिंग करने की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक निदेशक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास कार्यालय हल्द्वानी विनोद कुमार, संस्थान की प्रधानाचार्य पल्लवी ने दीप प्रज्वलित कर किया। सहायक निदेशक विनोद कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना। उनकी विपणन क्षमता को सुदृढ़ करना, उद्यमिता कौशल का विकास करना है। उन्होंने बताया कि योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, औजार खरीदने के लिए प्रोत्साहन राशि और ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। उद्यम पंजीकरण करने की जानकारी दी। कहा कि पंजीकरण के माध्यम से कारीगर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। बताया उद्यमिता में प्रभावी विपणन रणनीति और वित्तीय साक्षरता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। यदि कारीगर बाजार की मांग के अनुरूप उत्पाद तैयार करें और डिजिटल माध्यमों से लेन-देन को अपनाएं तो वे अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं।
प्रधानाचार्य पल्लवी ने कहा कि वर्तमान समय में सतत कौशल उन्नयन की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं और कारीगरों से अधिक से अधिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जुड़ने की अपील की, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। अपने उत्पादों को बाजार उपलब्ध करा सकें। इस मौके पर डीआरडीए के आशीष शर्मा, नेहा भारद्वाज, एबीआई के कुणाल रैना, जिला उद्योग केंद्र के राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X