सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Seven people were served notices for selling food items without a license.

Tehri News: बिना लाइसेंस खाद्य पदार्थों की बिक्री करने पर सात लोगोें को थमाए नोटिस

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 01 Mar 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
Seven people were served notices for selling food items without a license.
विज्ञापन
नई टिहरी। होली के दौरान बाजारों में मिलावटी खाद्य पदार्थो की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से घनसाली, लंबगांव, प्रतापनगर, चंबा और तपोवन बाजार क्षेत्र की दुकानों में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने अलग-अलग दुकानों से 19 खाद्य पदार्थों के सैंपल भरकर प्रयोगशाला जांच को भेजे हैं। बिना लाइसेंस खाद्य पदार्थ बेचने पर सात लोगों को मौके पर नोटिस थमाकर एक सप्ताह में जवाब देने को कहा।
Trending Videos

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रमोद रावत, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी शारदा शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अलग-अलग दुकानों से मिठाई, दूध, दही, पापड़, सूजी, तेल, नमकीन के सैंपल भरे गए। दुकानों में एक्सपायरी सामान की जांच के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव / सीनियर सिविल जज आलोक राम त्रिपाठी के नेतृत्व में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दुकानदाराें को मानक के अनुरूप खाद्य पदाथों की बिक्री करने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed