{"_id":"6a16faaec4065e1e5705aa77","slug":"arts-stream-classes-at-deengaon-inter-college-to-begin-this-session-minister-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-119161-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीनगांव इंटर कॉलेज में इसी सत्र से कला संकाय की कक्षाएं : मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीनगांव इंटर कॉलेज में इसी सत्र से कला संकाय की कक्षाएं : मंत्री
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 27 May 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संस्कृत विद्यालय मुखेम में आयाेजित कार्यक्रम बोले शिक्षा मंत्री डॉ. रावत
कंडियालगांव में खुलेगी जिला सहकारी बैंक की शाखा
लंबगांव (टिहरी)। शिक्षा और सहकारिता मंत्री डाॅ. धन सिह रावत ने कहा कि राजकीय इंटर काॅलेज दीनगांव में इसी सत्र से कला संकाय की कक्षाएं शुरू की जाएगी। क्षेत्र के छात्र-छात्राएं 11वीं में इस वर्ष से दीनगांव इंटर कॉलेज में कला में प्रवेश ले सकते है। कहा कि उपली रमाेली पट्टी के कंडियालगांव में जल्द ही जिला सहकारी बैंक शाखा का संचालन शुरू किया जाएगा।
शिक्षा मंत्री डॉ. रावत संस्कृत विद्यालय मुखेम में आयाेजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रतापनगर क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। स्कूल, कॉलेजों और महाविद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। जलकुर घाटी प्रतापनगर जन विकास समिति की अेार से मंत्री को 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया।
समिति के अध्यक्ष गुलाब सिह पंवार ने सेम मुखेम मोटर मार्ग को चारधाम यात्रा मार्ग से जोड़ने, राजकीय बालिका जूनियर स्कूल पाेखरी का उच्चीकरण करने, प्रतापनगर की पट्टी उपली रमोली, रौणद रमाेली, भदूरा एवं ओण क्षेत्र के मध्य उच्च तकनीकी संस्थान की स्थापना करने, लंबगांव महाविद्यालय में बीएड शुरू करने, स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने की मांग की। इस मौके पर पूर्व विधायक विजय सिंह पंवार, भाजपा जिला अध्यक्ष उदय रावत, साेहनपाल राणा, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष गाेविंद रावत, पूर्व दायित्वधारी राेशन लाल सेमवालमौजूद रहे। बुधवार को शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने सेम मुखेम नागराजा मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की।