सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   BJYM burns effigy of Tamil Nadu Leader of Opposition Stalin.

Tehri News: भाजयुमो ने तमिलनाडु में विपक्ष के नेता स्टालिन का पुतला फूंका

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 14 May 2026 04:51 PM IST
विज्ञापन
BJYM burns effigy of Tamil Nadu Leader of Opposition Stalin.
विज्ञापन
नई टिहरी। भाजयुमो ने तमिलनाडु में विपक्ष के नेता उदय निधि स्टालिन के खिलाफ प्रदर्शन कर उनका पुतला दहन किया। उन्होंने स्टालिन पर सनातन धर्म पर आपत्तिजनक बयान देकर हिंदुओं की भावना को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है।
Trending Videos

जिला मुख्यालय में भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनीष राणा के नेतृत्व में यहां हनुमान चौक पहुंचे कार्यकर्ताओं ने तमिलनाडु में विपक्ष के नेता स्टालिन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। सभा में जिलाध्यक्ष मनीष ने कहा कि विपक्ष के नेता उदय निधि स्टालिन ने सनातन धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर करोड़ों हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म हमारी पहचान का आधार है। किसी धर्म या समाज की भावनाओं को ठेेस पहुंचाने वाला बयान लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। पुतला दहन में करने वालों में जिलाध्यक्ष सहित जिला महामंत्री सुमित रावत, पूर्व महामंत्री विनीत उनियाल, मंडल अध्यक्ष, पीयूष कुमाईं, जिला मंत्री सचिन सजवाण शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed