फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   BSNL service becomes a problem in the Kandisaur area.

Tehri News: कंडीसौड़ क्षेत्र में बीएसएनएल सेवा बनी मुसीबत

Thu, 13 Aug 2026 06:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 13 Aug 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
BSNL service becomes a problem in the Kandisaur area.
कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लॉक क्षेत्र में बीएसएनएल की दूरसंचार सेवा उपभोक्ताओं के लिए सुविधा कम और परेशानी का सबब अधिक बन गई है। कंडीसौड़ और आसपास के क्षेत्रों में आए दिन मोबाइल और ब्रॉडबैंड सेवा बाधित होने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी शीशपाल सिंह राणा, भूपेंद्र गुसाईं, करण भंडारी का कहना है कि कंडीसौड़ में बीएसएनएल का मोबाइल टावर होने के बावजूद अधिकांश समय नेटवर्क की समस्या बनी रहती है। नेटवर्क गायब रहने से लोगों को जरूरी संपर्क करने में परेशानी होती है। कंडीसौड़ में स्थित बीएसएनएल एक्सचेंज में कर्मचारियों का अभाव बना हुआ है।
विज्ञापन

एसडीओ दिनेश पंवार ने बताया कि दूरसंचार सेवाओं को लगातार बेहतर करने का काम किया जा रहा है। एक्सचेंज में स्टाफ की कमी जरूर है। अगले एक माह के भीतर एक्सचेंज में कर्मचारियों की तैनाती का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed