फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Develop Dobra Parking as a heritage site.

Tehri News: डोबरा पार्किंग को हेरिटेज के रूप में विकसित करें

Thu, 13 Aug 2026 07:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 13 Aug 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
Develop Dobra Parking as a heritage site.
नई टिहरी। डीएम नितिका खंडेलवाल ने जाख-डोबरा मोटर मार्ग और डोबरा- चांठी में निर्माणधीन पार्किंग के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने मार्ग पर प्रस्तावित व्यू प्वाइंट, सेल्फी प्वाइंट और उनके समीप प्रस्तावित छोटी पार्किंग के लिए चयनित स्थलों का निरीक्षण करते हुए कहा कि जिन स्थानों पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य अभी शुरू नहीं हुआ है, वहां शीघ्र कार्य शुरू करें।
विज्ञापन

सडक चौड़ीकरण का कार्य निर्धारित नियमों और मानकों के अनुरूप करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जहां ग्रामीणों की आपत्तियां और उन्हें किसी प्रकार की दिक्कतें आ रही है, वहां संबंधित ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं का समाधान करते हुए कार्य शुरू करें। ‎डोबरा चांठी में पार्किंग का निरीक्षण करने के दौरान डीएम ने प्रस्तावित कार्यों और वहां उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली।
विज्ञापन

पार्किंग में 49 चार पहिया वाहनों, 4 ईवी चार पहिया, 120 दुपहिया वाहन और 8 बसें पार्क की जा सकेंगी। पार्किंग के पास ही स्थानीय उत्पादों के लिए हाट बाजार, प्रोडक्शन सेंटर, ओपन थिएटर जैसी सुविधाएं भी विकसितती जाएंगी। डीएम ने कहा कि पार्किंग और उससे जुड़े क्षेत्र को स्थानीय स्वरूप के अनुरूप हेरिटेज लुक दिया जाए। इस मौके पर प्रोजेक्ट मैनेजर एडीबी अमित रुसिया और लोनिवि चंबा के ईई राजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed