{"_id":"6a7c6857082ae6abdd0ccfec","slug":"tehri-dam-affected-people-start-protest-in-bhalgaon-tehri-news-c-54-1-uki1010-121630-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: भल्डगांव में टिहरी बांध प्रभावितों को धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: भल्डगांव में टिहरी बांध प्रभावितों को धरना शुरू
Wed, 12 Aug 2026 06:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 12 Aug 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिन्यालीसौड़। ग्रामसभा भल्डगांव में पुनर्वास एवं विस्थापन की मांग को लेकर ग्रामीणों ने क्षेत्र के गोपीनाथ सिंह रावत के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभागों से आईआईटी रुड़की की ओर से किए गए भू-सर्वे की रिपोर्ट तत्काल सार्वजनिक करने और प्रभावित परिवारों का जल्द विस्थापन करने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में भी झील किनारे दो बार धरना प्रदर्शन किया जा चुका है। आंदोलनों के बाद प्रशासन की पहल पर आईआईटी रुड़की से ड्रोन और जीपीआर के माध्यम से भूस्खलन एवं भू-भाग के विस्थापन की स्थिति का सर्वे कराया गया था। अब ग्रामीण सर्वे रिपोर्ट सार्वजनिक करने के साथ ही प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और विस्थापन की प्रक्रिया शुरू करने की मांग पर अड़े हैं। धरना देने वालों में कमल लाल, लल्लू लाल, वीरू लाल, सबल लाल, जूरी देवी, कुशला देवी, सुरमा देवी, बैसाखी देवी, सरोजनी देवी और डबली देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद