सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Career Counseling Camp Organized at Khadi College

Tehri News: खाड़ी महाविद्यालय में लगाया कॅरिअर काउंसलिंग शिविर

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 19 May 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
Career Counseling Camp Organized at Khadi College
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में स्नातक (बीए प्रथम सेमेस्टर) में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए एक दिवसीय नि:शुल्क काउंसलिंग शिविर लगाया गया जिसमें आसपास इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
Trending Videos

बीए प्रथम सेमेस्टर प्रवेश समिति के सदस्यों ने छात्र-छात्राओं काे प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी दी। काउंसलिंग में हिंदी विभाग की डाॅ. मीना ने छात्रों को नई शिक्षा नीति 2020 के तहत महाविद्यालय में प्रवेश लेने और विषय का चुनाव करने संबंधी जानकारी प्रदान की। शिक्षा शास्त्र विभाग की डॉ. संगीता बिजल्वाण जोशी महाविद्यालय में संचालित विभिन्न स्किल कोर्स, इंफोसिस स्प्रिंग बोर्ड और वाधवानी स्वयं पोर्टल आदि के माध्यम से चलाए जाने वाले ऑनलाइन कोर्सेज की जानकारी दी। अंग्रेजी विभाग की डॉ. मीनाक्षी ने पीपीटी के माध्यम से स्नातक स्तर पर उपलब्ध विभिन्न विषयों, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत विषय चयन की प्रक्रिया बताई। प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को सही समय पर सही कॅरियर गाइडेंस मिलना जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed