{"_id":"6a0c552f64fdaeb59308d84a","slug":"womens-groups-to-sell-buransh-juice-and-hill-products-along-the-travel-route-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-118996-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: महिला समूह बेचेंगे यात्रा मार्ग पर बुरांश का जूस और पहाड़ी उत्पाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: महिला समूह बेचेंगे यात्रा मार्ग पर बुरांश का जूस और पहाड़ी उत्पाद
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Tue, 19 May 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। चंबा-धरासू हाईवे पर कमांद कोटीगाड में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) और उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के वित्तीय सहयोग से महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार को बढ़ावा देने और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने हेतु अस्थाई आउटलेट कैनोपी आवंटित की गई। एनआरएलएम की अध्यक्ष बबली भट्ट और उत्तराखंड ग्रामीण बैंक कमांद के शाखा प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि यात्रा मार्ग पर कैनोपी पर महिला समूह की ओर से बुरांश, माल्टा जूस, नींबू पानी, जल जीरा, लस्सी, छांछ, पहाड़ी नमक, पुलम, आडू, सेब आदि बिक्री की जाएगी। जिसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के साथ ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। बैंक के सहायक प्रबंधक शुभम कुमार दुबे ने महिलाओं को स्वरोजगार एवं वित्तीय जागरूकता के लिए प्रोत्साहित किया। एनआरएलएम के अध्यक्ष बबली ने कहा कि महिलाओं की आजीविका को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इस मौके पर अतोला देवी, सुनीता देवी,मीना देवी, पूजा देवी आदि मौजूद थे। संवाद
मंदिर में महिलाओं ने सफाई अभियान चलाया
नैनबाग (टिहरी)। नैनबाग में नव निर्मित यमुनेश्वर महादेव मंदिर में स्थानीय महिलाओं ने साफ-सफाई अभियान चलाया। मंदिर समिति के अध्यक्ष गंभीर सिंह रावत ने बताया आगामी जून माह में यमुनेश्वर महादेव मंदिर में विधि विधान के साथ भगवान शिव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कर स्थापना की जाएगी। मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन भी होना है। उन्होंने स्थानीय लोगों से मंदिर की साफ-सफाई में सहयोग देने की अपील की है। इस मौके पर रेशा नौटियाल, प्रमिला चौहान, सुनीता देवी, ममता चौहान, सुमन देवी, सविता देवी, मोहनलाल थपलियाल, मोहन निराला, राजेश कैंतुरा, आचार्य कपिल सेमवाल, सुरेंद्र सेमवाल, सरदार सिंह सजवाण, सोमवारी लाल नौटियाल आदि मौजूद थे। संवाद
जारी-मुनेंद्र नेगी
Trending Videos