सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Char Dham Yatra: 229 Personnel Deployed for Improved Health Facilities

चारधाम यात्रा : बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 229 कार्मिक तैनात

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 30 Mar 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
Char Dham Yatra: 229 Personnel Deployed for Improved Health Facilities
विज्ञापन
रोटेशन व्यवस्था के तहत तैनात रहेंगे चिकित्सक व कार्मिक
Trending Videos

पौड़ी। चारधाम यात्रा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी है। यात्रियों को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए जनपद से चिकित्सकों सहित 229 स्वास्थ्य कार्मिकों की तैनाती की गई है। ये सभी कार्मिक रोटेशन के आधार पर यात्रा मार्गों पर सेवाएं देंगे जिससे स्थानीय अस्पतालों की व्यवस्था भी प्रभावित न हो।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला ने बताया कि चारधाम यात्रा को देखते हुए जिले के स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसके लिए श्रीनगर और देहरादून के मेडिकल कॉलेजों को प्रशिक्षण केंद्र बनाया गया है। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में प्रशिक्षण तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पहला चरण 27 और 28 मार्च को संपन्न हो चुका है जबकि दूसरा चरण एक व दो अप्रैल और छह- सात अप्रैल को आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्मिकों की तैनाती इस प्रकार है
49 चिकित्सक, 42 महिला नर्सिंग अफसर, 28 फार्मेसी अधिकारी व नर्सिंग अफसर, 84 नर्सिंग अफसर, आठ एक्स-रे तकनीशियन, 14 लैब तकनीशियन के साथ ही एक फिजिशियन व तीन हड्डी रोग विशेषज्ञ चारधाम यात्रा ड्यूटी में तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed