{"_id":"6a674f0518d6785acd05405d","slug":"congress-raises-questions-about-tehri-medical-college-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-120342-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: टिहरी मेडिकल कॉलेज पर कांग्रेस ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: टिहरी मेडिकल कॉलेज पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
Mon, 27 Jul 2026 05:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 27 Jul 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार से मेडिकल कॉलेज की मंशा स्पष्ट करने की मांग की
नई टिहरी। जिला मुख्यालय नई टिहरी में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज को दूसरी जगह बनाए जाने की चर्चा के बीच कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला है। कांग्रेस ने सरकार से टिहरी मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति, प्रस्तावित स्थल और भूमि की स्थिति को लेकर आठ सवाल पूछे है। सरकार पर टिहरी में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज चोरी करने का आरोप लगाया।
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, जिलाध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल ने पत्रकार वार्ता में कहा कि सरकार टिहरी की जनता के सामने मेडिकल कॉलेज को लेकर स्थिति स्पष्ट करे और संबंधित दस्तावेज सार्वजनिक करे। कहा कि टिहरी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की पहल कांग्रेस ने वर्ष 2011 में शुरू की थी।
वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव के कांग्रेस के घोषणा पत्र में भी टिहरी में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का उल्लेख किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार बनने के बाद मेडिकल कॉलेज की योजना को आगे बढ़ाने के बजाय अब इसे दूसरी जगह ले जाने की कोशिश की जा रही है। इससे टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय की भूमिका पर भी सवाल खड़े होते हैं।
विज्ञापन
कहा विधायक उपाध्याय ने पूर्व में भागीरथीपुरम के ग्राम इणिया में मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि चयनित होने का दावा किया था लेकिन अब विधायक इस मामले में मौन साधे हुए है। कांग्रेस नेताओं ने सरकार से पूछा कि यदि टिहरी में मेडिकल कॉलेज स्वीकृत है तो तीन दिन के भीतर उसका शासनादेश और राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग की स्वीकृति सार्वजनिक की जाए। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश राणा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा रावत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय गुनसोला, शहर अध्यक्ष कुलदीप पंवार आदि मौजूद रहे।