{"_id":"6a6b4e9de121bc1d270c328c","slug":"change-in-dates-for-the-selection-trials-of-the-chief-ministers-sports-incentive-scheme-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-120407-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के चयन ट्रायल की तिथियों में बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के चयन ट्रायल की तिथियों में बदलाव
Thu, 30 Jul 2026 06:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Thu, 30 Jul 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकाय और ब्लॉक स्तर पर 3-5 और जिलास्तर पर 10-13 अगस्त को होगा ट्रायल
नरेंद्रनगर(टिहरी)। मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत 14 से 23 आयुवर्ग के खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल तिथि में संशोधन किया गया है। जिला क्रीड़ाधिकारी दीपक रावत ने बताया कि पहले नगर पालिका स्तर पर 6-7 अगस्त, ब्लाॅक स्तर पर 11 से 13 अगस्त और जिला स्तरीय चयन ट्रायल 18 से 21 अगस्त 2026 तक प्रस्तावित थे लेकिन खेल निदेशालय उत्तराखंड से प्राप्त निर्देशों के अनुसार जिला स्तरीय चयन ट्रायल 20 अगस्त 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण किए जाने हैं।
इससे ट्रायल की तिथियों में संशोधन किया गया है। जिला क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि संशोधित ट्रायल तिथि के अनुसार अब नगर पालिका और ब्लॉक स्तर पर चयन ट्रायल 3 से 5 अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे जबकि जिला स्तरीय चयन ट्रायल 10 से 13 अगस्त तक लिया जाएगा। योजना के तहत 14 से 17, 17 से 19, 19 से 21 और 21 से 23 आयु वर्ग के 25 बालक और 25 बालिकाओं सहित एक जिले से कुल 100 बालक और 100 बालिका खिलाड़ियों का चयन किया जाना है। चयनित प्रत्येक खिलाड़ी को दो हजार रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति और खेल उपकरण के लिए प्रति वर्ष 10 हजार रुपये एकमुश्त धनराशि प्रदान की जाती है।