{"_id":"6a6b4e3d272168b23908d9a1","slug":"public-anger-erupts-over-the-dilapidated-education-system-protest-held-at-the-beo-office-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-120404-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: बदहाल शिक्षा व्यवस्था पर फूटा लोगों का गुस्सा, बीईओ दफ्तर पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: बदहाल शिक्षा व्यवस्था पर फूटा लोगों का गुस्सा, बीईओ दफ्तर पर प्रदर्शन
Thu, 30 Jul 2026 06:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Thu, 30 Jul 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
घनसाली शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में धरने पर बैठे स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यालय में तालाबंदी करने पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई धक्का-मुक्की
आंदोलनकारियों ने बीईओ कार्यालय पर दिया धरना
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक क्षेत्र की बदहाल शिक्षा व्यवस्था के विरोध में जन संघर्ष मोर्चा के बैनर तले जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने बीईओ कार्यालय में तालाबंदी करने की कोशिश भी की। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। बाद में वे धरने पर बैठ गए।
बृहस्पतिवार को क्षेत्र के जन प्रतिनिधि और अभिभावक विद्यालयों में रिक्त शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पहुंचे। उनका कहना है कि क्षेत्र के कई विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की संख्या अधिक होने के बावजूद पर्याप्त शिक्षक नहीं हैं। कई कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों में शिक्षकों की संख्या अधिक है।
जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष संदीप आर्य ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर कई महीनों से विभाग और शासन को पत्र भेजे जा रहे हैं लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि भिलंगना क्षेत्र में 46 राजकीय इंटर कॉलेज हैं जिनमें 45 विद्यालय प्रधानाचार्य विहीन हैं और पूरे क्षेत्र में केवल एक प्रधानाचार्य कार्यरत हैं।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य विक्रम घणाता ने कहा कि जन संघर्ष मोर्चा लंबे समय से शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रहा है। सरकार ने कई विद्यालयों को अटल उत्कृष्ट विद्यालय घोषित कर दिया, लेकिन वहां पर्याप्त शिक्षक नहीं हैं। जिला पंचायत सदस्य अनुज शाह ने कहा कि अधिकांश विद्यालयों में शिक्षकों की कमी लंबे समय से बनी हुई है।
सरकार पर बच्चों के भविष्य से खिलावाड़ करने आ आरोप लगाया। इस मौके पर बीडीसी सदस्य पुरुषोत्तम आर्य, पार्वती नेगी, सुरेंद्र भट्ट, विनोद चौधरी, त्रिलोक रावत, जमुना प्रसाद नैथानी, शांति श्रीवाण, नत्थी सिंह रावत, सरोप सिंह आदि मौजूद रहे। इस बाबत खंड शिक्षा अधिकारी सुमेर सिंह कैंतुरा ने कहा कि कुछ विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है। इसे दूर करने के लिए विभाग की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। रिक्त पदों को भरने के संबंध में शासन स्तर पर लगातार पत्राचार किया जा रहा है।