{"_id":"6a37d8e1a68be1043107669a","slug":"construction-of-a-footbridge-begins-in-sitapur-seven-villages-to-get-relief-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-119680-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: सीतापुर में पैदल पुल निर्माण शुरू, सात गांवों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: सीतापुर में पैदल पुल निर्माण शुरू, सात गांवों को मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sun, 21 Jun 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आपदा में बह गया था लालपुल-भुत्सी मार्ग पर बना पुल
थत्यूड़ (टिहरी)। धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लालपुल-भुत्सी मोटर मार्ग पर सीतापुर के निकट पैदल पुल का निर्माण शुरू हो गया है। जिला प्रशासन की स्वीकृति के बाद कार्यदायी संस्था लोनिवि ने कार्य शुरू कर दिया है। पुल बनने से क्षेत्र के सात गांवों के लोगों को बरसात के दिनों में बांदल नदी से सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।
गत वर्ष आपदा में सीतापुर के पास बांदल नदी पर बना मोटर पुल बह गया था जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। समस्या के समाधान के लिए स्थानीय लोग लोनिवि थत्यूड़ से ट्रॉली लगाने की मांग की। तकनीकी परीक्षण के बाद लोनिवि को ट्रॉली निर्माण के लिए वहां जगह उपयुक्त नहीं मिली जिसके बाद वहां पैदल पुल निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया।
धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार, डीएम नितिका खंडेलवाल ने लोनिवि को पैदल पुल बनाने को कहा। लगभग 39 लाख रुपये की लागत से बांदल नदी पर पैदल का निर्माण शुरू कर दिया गया है। ज्येष्ठ उप प्रमुख जयकृष्ण उनियाल का कहना है कि पुल निर्माण होने से बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। पुल बनने से बरसात में गांवों का संपर्क बाधित होने की समस्या से भी राहत मिलेगी। लोनिवि थत्यूड़ के ईई राजेंद्र कुमार टम्टा ने बताया कि पैदल पुल का कार्य शुरू कर लिया गया है। अगले 15 से 20 दिनों के अंतर्गत पैदल पुल निर्माण पूरा कर आवागमन शुरू कर दिया जाएगा।