{"_id":"6a12f490bdec06bb570cef91","slug":"construction-work-on-the-residential-campus-of-shridev-suman-university-is-in-its-final-phase-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-119089-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: श्रीदेव सुमन विवि का आवासीय परिसर का काम अंतिम चरण में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: श्रीदेव सुमन विवि का आवासीय परिसर का काम अंतिम चरण में
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sun, 24 May 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
14 साल बाद मिलेगी राहत, परिसर में रहने लगेंगे विवि के अधिकारी और कर्मचारी
नई टिहरी। वर्ष 2012 में स्थापना के बाद से बुनियादी और आवासीय सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के मुख्यालय बादशाहीथौल में अब अधिकारियों और कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। लंबे समय से लंबित आवासीय सुविधा का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने की ओर है। विश्वविद्यालय परिसर में निर्माणाधीन आवासीय भवनों का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच चुका हैं।
बादशाहीथौल में विश्वविद्यालय स्थापना के बाद से अब तक अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी थी। इसका असर सीधे तौर पर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कार्यों पर महसूस किया जाता रहा। अधिकांश अधिकारी और कर्मचारी नई टिहरी, चंबा और आसपास के क्षेत्रों में किराए के भवनों में रहने को मजबूर थे। कई कर्मचारियों को रोजाना लंबी दूरी तय कर विश्वविद्यालय पहुंचना पड़ता था।
लंबे समय बाद कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक और वित्त अधिकारी के लिए बीते माह आवासीय भवन तैयार होकर आवंटित किए जा चुके हैं। इसके अलावा कुछ अन्य आवास भी बनकर तैयार हो गए है, जिनका आवंटन आगामी जून माह तक किए जाने की संभावना जताई जा रही है। इनमें उप कुलसचिव, सहायक कुलसचिव, उप परीक्षा नियंत्रक, सहायक परीक्षा नियंत्रक समेत अन्य कर्मचारियों को शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विवि प्रशासन की ओर से आवास आवंटन प्रक्रिया के लिए समिति का गठन भी कर दिया गया है। समिति पात्रता और आवश्यकता के आधार पर आवास आवंटन की प्रक्रिया तय करेगी, ताकि कर्मचारियों और अधिकारियों को प्राथमिकता के अनुरूप सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
विवि के कुलपति प्रो. एनके जोशी का कहना है कि विवि परिसर में आवासीय भवनों का निर्माण तेजी से पूरा किया जा रहा है। आवास आवंटन के लिए समिति का गठन भी किया जा चुका है। अधिकारियों और कर्मचारियों को परिसर में आवासीय सुविधा मिलने से विश्वविद्यालय के कार्यों के संचालन में भी सुविधा मिलेगी।

Trending Videos