सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Garhwal Pride League match from seven

Tehri News: गढ़वाल प्राइड लीग का मुकाबला सात से

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 24 May 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
Garhwal Pride League match from seven
विज्ञापन
बौराड़ी स्टेडियम में होगा आयोजन, पहली बार लेदर बॉल से खेली जाएगी लीग

नई टिहरी। बौराड़ी स्टेडियम में सात जून से शुरू होने वाले गढ़वाल प्राइड क्रिकेट लीग (जीपीएलसी) ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट के सफल आयोजन को लेकर आयोजक मंडल ने तैयारियां शुरू कर दी है। टिहरी में पहली बार लेदर बॉल से होने वाले इस टूर्नामेंट में विभिन्न क्षेत्रों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। आयोजन मंडल ने पत्रकार वार्ता कर टूर्नामेंट के पोस्टर का लोकार्पण किया।
कोटी स्पोर्ट्स क्लब, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम विचार मंच और सम्राट स्पोर्ट्स एकेडमी की संयुक्त पहल पर बौराड़ी स्टेडियम में गढ़वाल प्राइड क्रिकेट लीग का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा और स्थानीय प्रतिभाओं को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीपीएलसी के संरक्षक कुलदीप पंवार ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रत्येक टीम में सात खिलाड़ी टिहरी जिले के होना अनिवार्य किया गया है। सभी टीमों के लिए निर्धारित ड्रेस कोड का पालन भी जरूरी होगा।
विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने बताया कि बाहरी टीमों के लिए पंजीकरण शुल्क 3100 रुपये और स्थानीय टीमों के लिए 2100 रुपये निर्धारित किया गया है। विजेता टीम को 51 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को क्रमश: 5100 और 3100 रुपये के साथ ट्रॉफी भी प्रदान की जाएगी। पत्रकार वार्ता में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशद आलम, सचिव राजेश नेगी, विपिन जैन, फहाद शेख, राहुल बूटोला, राजेंद्र चौधरी, अजय शाह, संजय बिष्ट, अनमोल चौहान, अनुराग रावत, अमन खंडवाल, प्रकाश, हिमांशु, संजय, कविंद्र रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed