सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The Horticulture Mobile Squad Center does not have its own building.

Tehri News: उद्यान सचल दल केंद्र का नहीं है अपना भवन

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 24 May 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
The Horticulture Mobile Squad Center does not have its own building.
विज्ञापन
पुराने ब्लॉक मुख्यालय के गैराज में संचालित हो रहा केंद्र




कृषि यंत्रों के भंडारण में आ रही दिक्कत, पंजीकृत 385 किसानों को नहीं मिल रहा लाभ

दुगड्डा/कोटद्वार। दुगड्डा में कार्यालय भवन के अभाव में उद्यान सचल दल केंद्र का संचालन पुराने ब्लॉक मुख्यालय के गैराज से संचालित किया जा रहा है जिससे इस केंद्र से जुड़े 385 किसानों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।



उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग ने पूर्व में दुगड्डा में इस केंद्र की स्थापना की थी। यह केंद्र पहले धनीराम बाजार वार्ड में नगर पालिका के पुराने भवन में था। भवन के जर्जरहोने पर इसे कमला नेहरू वार्ड में पुराने ब्लॉक मुख्यालय के एक कक्ष में ले जाया गया। डेढ़ दशक पूर्व ब्लॉक मुख्यालय साझासैंण में नए भवन में शिफ्ट हो गया। पुराने ब्लॉक भवन को बाद में ग्रोथ सेंटर के रूप में विकसित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके कारण केंद्र को पुराने ब्लॉक मुख्यालय के गैराज में स्थानांतरित कर दिया गया। वर्तमान में केंद्र का संचालन इसी गैराज में हो रहा है। गैराज में स्टोर, कार्यालय, पौधे, बीज, खाद, रासायनिक कीटनाशक और कृषि यंत्र रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। वर्षाकालीन और शीतकालीन फलदार पौधों को सुरक्षित रखने की भी उचित व्यवस्था का अभाव है।
विज्ञापन
Trending Videos




केंद्र में पंजीकृत 385 किसानों को सीमित स्थान के कारण उचित सुविधा नहीं मिल पा रही है। गैराज में बीज, खाद, कीटनाशक और कृषि यंत्रों के भंडारण में समस्या है। फलदार पौधों के सुरक्षित रखरखाव की भी कोई व्यवस्था नहीं है। पर्याप्त स्थान न होने के कारण कृषकों को उचित मार्ग दर्शन व प्रशिक्षण में भी दिक्कतें आ रही हैं।

उद्यान सचल दल केंद्र दुगड्डा के पास विभागीय भवन नहीं है और सीमित स्थान में कार्य संपादित किया जा रहा है। पर्याप्त स्थान होने से कृषकों को उचित मार्गदर्शन के साथ समय-समय पर प्रशिक्षण भी दिया जा सकता है।



- सतीश चंद्र, एडीओ हार्टीकल्चर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed