फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Continuous rain has caused the Bhilangana and Balganga rivers to rise above the danger mark

Tehri News: लगातार बारिश से भिलंगना और बालगंगा खतरे के निशान से ऊपर

Tue, 28 Jul 2026 07:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 28 Jul 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
Continuous rain has caused the Bhilangana and Balganga rivers to rise above the danger mark
घनसाली(टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक में देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। बालगंगा और भिलंगना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है, जबकि नैलचामी नदी समेत अन्य गाड-गदेरों में भी पानी तेजी से बढ़ रहा है। खतरे को देखते हुए तहसील प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले परिवारों को नोटिस जारी कर सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट होने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

तेज बारिश के चलते 27 जुलाई को घनसाली में नदी किनारे रहने वाले आठ-दस परिवारों को अपने घर छोड़कर नजदीकी मंदिर में शरण लेनी पड़ी। वहीं, बालगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने और भिगुन गांव के गवाणा तोक में लगातार हो रहे भूस्खलन को देखते हुए प्रशासन ने 12 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने प्रभावितों को होटल या किराये के कमरे में शिफ्ट होने की सुविधा देने की बात कही है। बारिश से क्षेत्र के कई मोटर मार्ग भी मलबा आने से बंद हो गए हैं। इनमें घुत्तू-गंगी मोटर मार्ग समेत कई ग्रामीण सड़कें शामिल हैं। लोक निर्माण विभाग ने मार्गों को खोलने के लिए जेसीबी मशीनें तैनात की हैं। एसडीएम मंजू राजपूत ने बताया कि मानसून को देखते हुए प्रशासन ने पहले ही तैयारियां पूरी कर ली थीं। नदी किनारे रहने वालों के घरों पर नोटिस चस्पा किए गए हैं और राजस्व विभाग की टीम लगातार गांवों की निगरानी कर रही है। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर प्रभावित परिवारों को किराये का भुगतान भी किया जाएगा। भिलंगना क्षेत्र में राहत और बचाव दलों को अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed