फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Demand to Promote Attendants to Vacant Posts of Collection Amins

Tehri News: संग्रह अमीनों के रिक्त पदों पर अनुसेवकों को पदोन्नति देने की मांग

Tue, 28 Jul 2026 07:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 28 Jul 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
Demand to Promote Attendants to Vacant Posts of Collection Amins
नई टिहरी। संग्रह अनुसेवक संघ ने संग्रह अमीनों के रिक्त पदों पर अनुसेवकों को पदोन्नति देने की मांग की है। संघ ने डीएम नितिका खंडेलवाल को दिए ज्ञापन में कहा कि अनुसेवक वर्ष 1989 से कार्यरत हैं, लेकिन अब तक उन्हें पदोन्नति का लाभ नहीं मिला है। अनुसेवकों ने बताया कि संग्रह अमीनों के करीब 50 फीसदी पद लंबे समय से रिक्त हैं, जिन्हें अनुभव के आधार पर संग्रह अनुसेवकों को पदोन्नति देकर भरा जा सकता है। उन्होंने कहा कि अन्य विभागों में कार्यानुभव के आधार पर पदोन्नति दी जाती है, लेकिन संग्रह अनुसेवकों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने शीघ्र पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। डीएम नितिका खंडेलवाल ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में यशपाल सिंह, शिव प्रसाद, धनीराम, धीरज डोभाल, विरेंद्र सिंह, रमेश रावत और कल्याण सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed