फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Public Outrage Over Relocation of Medical College; Threat of Intense Agitation from August 16

Tehri News: मेडिकल कॉलेज की जगह बदलने पर भड़के लोग, 16 अगस्त से उग्र आंदोलन की चेतावनी

Tue, 28 Jul 2026 07:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 28 Jul 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
Public Outrage Over Relocation of Medical College; Threat of Intense Agitation from August 16
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई टिहरी। टिहरी मेडिकल कॉलेज संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने इणिया में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज को नरेंद्रनगर के फिपल्टी में बनाए जाने का विरोध किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट में सांकेतिक प्रदर्शन कर मांग के समर्थन में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। पूर्व निर्धारित स्थान पर इणिया में ही मेडिकल कॉलेज निर्माण करने की मांग की है। ऐसा न होने पर 16 अगस्त से चरणबद्ध उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।

टिहरी मेडिकल कालेज संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले व्यापार मंडल नई टिहरी, बौराड़ी सहित विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने कलेक्ट्रेट में सांकेतिक प्रदर्शन किया। मेडिकल कॉलेज को नरेंद्रनगर के फिपल्टी ले जाने के विरोध में नारेबाजी कर आक्रोश जताया। संघर्ष समिति संयोजक डॉ़ राकेश भूषण गोदियाल ने कहा कि 25 फरवरी 2022 को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने टिहरी भ्रमण के दौरान नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा की थी। इससे पूर्व तत्कालीन सीएम विजय बहुगुणा भी नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज बनने की घोषणा कर चुके हैं। वर्ष 2022 तथा 23 में मेडिकल कॉलेज के लिए भागीरथीपुरम के समीप इणिया में जगह चयनित की गई। उक्त स्थान टीएचडीसी ने भूमि जांच आदि प्रक्रिया शुरू करवा दी थी। लेकिन बीते 25 जुलाई को स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में मेडिकल कॉलेज को गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के गजा तहसील के फिपल्टी में कराए जाने की संस्तुति केंद्र सरकार को भेजी गई। जिससे टिहरी विधानसभा क्षेत्र के लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।। कहा कि दो-दो मुख्यमंत्रियों की घोषणा के बाद भी प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सभी प्रक्रियाओं को दर किनार करते हुए फिपल्टी में मेडिकल कॉलेज की संस्तुति केंद्र सरकार को भेजी। मेडिकल कॉलेज को अन्यत्र लेने के विरोध के विरोध में 31 जुलाई को नई टिहरी में प्रदर्शन किया जाएगा। 16 अगस्त से आंदोलन को चरणबद्ध ढंग आंदोलन चलाया। इस मौके पर समिति के सह संयोजक भगवान सिंह रावत, पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, सुंदरलाल उनियाल, कमल सिंह महर, जगजीत नेगी, जीतराम भट्ट, नरोत्तम जखमोला, कुलदीप पंवार, शिवराज सजवाण, संदीप रावत, विद्या नेगी, अनीता कंडियाल, गंगा भगत नेगी, देवेंद्र नौडियाल, अनुराग पंत, एमएल सेमल्टी, सीपी डबराल, मायाराम थपलियाल, टीकम चौहान, अनुसूया नौटियाल, आनंद तोपवाल, प्रकाश सेमवाल, मनोज चमोली, सीएस चौहान, विजय नेगी, लखवीर चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed