सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Demand for Opening a Cooperative Bank Branch

Tehri News: सहकारी बैंक शाखा खोलने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 14 Jun 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
Demand for Opening a Cooperative Bank Branch
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर के रौणद-रमोली पट्टी में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। साधन सहकारी समिति ल्वार्खा की अध्यक्ष ममता देवी ने इस संबंध में सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को ज्ञापन भेजकर ल्वार्खा में बैंक शाखा स्थापित करने की मांग की है। ज्ञापन में उन्होंने बताया है कि 24 ग्राम पंचायतों वाले इस क्षेत्र में बैंकिंग सुविधा नहीं होने से लोगों को पेंशन, छात्रवृत्ति, सरकारी योजनाओं की धनराशि, कृषि ऋण और अन्य बैंकिंग कार्यों के लिए 20 से 50 किलोमीटर दूर लंबगांव जाना पड़ता है। इससे बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगजनों को परेशानी झेलनी पड़ती है। ल्वार्खा इस क्षेत्र का केंद्र बिंदु है। ल्वार्खा में बैंक शाखा खुलने से हजारों ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed