सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Relief materials distributed to families affected by fire incident

Tehri News: अग्निकांड से प्रभावित परिवारों को वितरित की राहत सामग्री

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 14 Jun 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
Relief materials distributed to families affected by fire incident
विज्ञापन
- नायब तहसीलदार, खाद्य पूर्ति अधिकारी, राजस्व उपनिरीक्षक पहुंचे नाथ गांव

घनसाली (टिहरी)। बालगंगा तहसील के कोट गांव में बीते 12 जून की देर रात को आग लगने से प्रभावित हुए परिवारों को प्रशासन ने राहत सामग्री वितरित की। रविवार को नायब तहसीलदार महेशा शाह, खाद्य पूर्ति अधिकारी अमित भंडारी, राजस्व उपनिरीक्षक गौरव नाथ गांव पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों को एक राशन किट, दो कंबल और आर्थिक सहायता के रूप में ढाई-ढाई हजार रुपये के तीन चेक और पांच हजार रुपये का एक चेक प्रदान किया। एसडीएम मंजू राजपूत ने बताया कि आग लगने की घटना से परिवार प्रभावित हुए परिवारों को राहत उपलब्ध करा दी गई है। बताया कि प्रभावित परिवारों को नियमानुसार मुआवजा भी दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभाग की टीम को क्षति का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं। टीम की रिपोर्ट मिलने के बाद नुकसान के अनुरूप मुआवजे की कार्रवाई की जाएगी। 12 जून की रात कोट गांव में एक मकान में अचानक आग लग गई थी। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। जिससे घर में रखा सामान जलकर राख हो गया और छह परिवार प्रभावित हो गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed