सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Government will ensure justice for the aggrieved family: Karnwal

पीड़ित परिवार को न्याय दिलाएगी सरकार : कर्णवाल

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 13 Jun 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
Government will ensure justice for the aggrieved family: Karnwal
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल ने प्रतापनगर देवल गांव निवासी केतन लाल की मौत पर गहरा दुख व्यक्त जताया। मृतक के गांव देवल पहुंच कर उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया। कहा कि सरकार पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए मजबूत पैरवी करेगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से घटना क्रम पर अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी परिजनों से साझा की। इस घटना के दौरान घायल दिवाकर डिमरी के परिजनों से मुलाकात कर जानकारी ली। कहा जिस तरह से केतन लाल की लाठी-डंडों से निर्ममता से पिटाई की गई वह क्रूरता की पराकाष्ठा है। पुलिस उपाधीक्षक व घटना के जांच अधिकारी चंद्रमोहन सिंह से भी उन्होंने से मुलाकात कर घटना के संबंध में अब तक हुई कार्यवाही की जानकारी ली। इस अवसर नगर पंचायत लंबगांव के अध्यक्ष रोशन रांगड़, डॉ.प्रमोद उनियाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज रमोला,हर्षमणि सेमवाल,मुरारी रांगड़,परशुराम सेमवाल,सुभाष रमोला,एडीओ समाज कल्याण मयंक थपलियाल उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed