{"_id":"6a2e9f335a8579216e0a3389","slug":"people-in-hill-areas-await-basic-amenities-tehri-news-c-50-1-nth1001-119529-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों को हैं मूलभूत सुविधाओं का इंतजार : चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों को हैं मूलभूत सुविधाओं का इंतजार : चौहान
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sun, 14 Jun 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच टिहरी जिले के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को आयोजित किया गया। दायित्वधारी खेम सिंह चौहान ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि आंदोलकारियों का सपना तब पूरा होगा, जब पहाड़ के दूर दराज क्षेत्रों के लोगों को वहीं पर मूलभूत सुविधाएं मिलनी शुरू होगी।
बौराड़ी के सामुदायिक मिलन केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में दायित्वधारी चौहान ने राज्य आंदोलनकारी मंच के जिलाध्यक्ष डॉ़ राकेश भूषण गोदियाल सहित सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। दायित्वधारी चौहान ने कहा कि कई लोगों की शहादत के बाद हमें अलग राज्य मिला। आदर्श राज्य की परिकल्पना को साकार करने के लिए सभी को मिलजुल कर प्रयास करने की जरूरत है। मंच के अध्यक्ष डॉ. गोदियाल ने कहा कि मातृ शक्ति से लेकर युवा, बजुर्ग के संघर्ष की बदौलत हमें अलग उत्तराखंड राज्य मिला। जिस उद्देश्य से अगल राज्य बनाया गया, वह अभी तक पूरा नहीं हो पाया। इसके लिए सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है। इससे पूर्व राज्य आंदोलनकारी मंच के पदाधिकारियों ने प्रसिद्ध निशानेबाज जसपाल राणा और एसआरटी परिसर टिहरी के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रहे योगेश पाल के निधन पर दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। मंच की ओर से इस अवसर पर कई लोगों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मंच संरक्षक सुंदरलाल उनियाल, संयोजक देवेंद्र नौडियाल, कार्यकारी अध्यक्ष राकेश राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुशर्रफ अली, महासचिव किशन सिंह रावत, सचिव उत्तम तोमर, ममता उनियाल, महिपाल सिंह नेगी, विक्रम कठैत, महावीर प्रसाद उनियाल, उमादत्त डंगवाल, श्रीपाल चौहान, रंजन तोपवाल,राजेंद्र असवाल, जय प्रकाश पांडे, राजेंद्र प्रसाद बहुगुणा, हरेंद्र तोपवाल, जगदंबा प्रसाद रतूड़ी, किशोरी लाल चमोली, अनुसूया प्रसाद नौटियाल, कमल सिंह महर, महालक्ष्मी डंगवाल आदि मौजूद थे।