सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Devprayag first in district level cooking competition

Tehri News: जिलास्तरीय पाक कला प्रतियोगिता में देवप्रयाग प्रथम

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 19 Feb 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
Devprayag first in district level cooking competition
विज्ञापन
प्रतिभागियों ने पालक की काफली, गथवाणी और गहथ का फाणा बनाया गया
Trending Videos

नई टिहरी। प्रधानमंत्री पोषण एवं शक्ति निर्माण येाजना के तहत स्कूलों में कार्यरत भोजन माताओं की जिला स्तरीय पाक कला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में गढ़भोज को शामिल किया गया। प्रतियोगिता में देवप्रयाग प्रथम, थौलधार द्वितीय और चंबा तृतीय स्थान पर रहे।
राजकीय होटल मैनेजमेंट एवं कैटरिंग टेक्नॉलाजी संस्थान नई टिहरी में आयोजित पाक कला प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर पर प्रथम और द्वितीय स्थान पर रही भोजन माताओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने कहा कि भोजन माता की बड़ी जिम्मेदारी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीईओ (बेसिक) पूनम चौहान ने कहा कि मध्याह्न भोजन में पोषण युक्त और स्वास्थ्य वर्धक स्थानीय खाद्य पदार्थो को भी शामिल किया जाना चाहिए। संस्थान के शैक्षिक प्रभारी एवं पोषण विशेषज्ञ मुकेश बड़थ्वाल ने भोज्य पदार्थों में पाए जाने वाले कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन आदि की जानकारी दी। वरिष्ठ खाद्य संरक्षा अधिकारी शारदा शर्मा निर्णायक रही। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रही देवप्रयाग ब्लॉक की भोजन माता विजय लक्ष्मी और कमला देवी को तीन हजार रुपये, द्वितीय रही थौलधार की प्रमिला देवी और प्रमिला देवी को दो हजार और तृतीय स्थान पर रही चंबा ब्लॉक की पुलमा देवी और गीता देवी को एक हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed