{"_id":"6995b9712b09d3620202f3e6","slug":"digging-for-plotting-threatens-ic-block-building-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-117401-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: प्लॉटिंग के लिए खोदाई करने से खतरे में आई सी ब्लॉक की बिल्डिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: प्लॉटिंग के लिए खोदाई करने से खतरे में आई सी ब्लॉक की बिल्डिंग
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 18 Feb 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित ने डीएम को ज्ञापन देकररोक लगाकर जांच की मांग की
नई टिहरी। जिला मुख्यालय में पुलिस थाने के पास सड़क की दीवार तोड़कर खोदाई करने से ऊपर बने मकान खतरे की जद में आ गए हैं। इससे भयभीत भवन स्वामियों ने डीएम को दिए ज्ञापन में भवन की सुरक्षा के लिए खुदाई बंद करने और परिवर्तन कर डंपिंग जोन में भूखंड आवंटन कराने की जांच करने की मांग की है।
पुलिस थाने के पास जेल रोड की ऊपरी साइड से सड़क का पुश्ता तोड़कर जेसीबी मशीन से खोदाई की जा रही है। बताया गया कि बिल्डर वहां आवासीय कॉलोनी बनाने के लिए प्लॉट तैयार कर रहा है लेकिन अधिक खोदाई करने से उसके पीछे सी ब्लॉक की चार नंबर बिल्डिंग खतरे की जद में आ गई है।
बिल्डिंग में निवासरत श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह नेगी और सतीश उनियाल ने डीएम व पुनर्वास निदेशक को दिए ज्ञापन में बताया कि वह क्षेत्र डंपिंग जोन है। बिल्डरों ने मिली भगत से प्लॉट परिवर्तन कर डंपिग जोन में भूखंड आवंटित करा दिया। उन्होंने करीब पांच मीटर ऊंचा पुश्ता तोड़कर प्लाटिंग के लिए जेसीबी से खोदाई शुरू की तो ठीक उसके ऊपर सी ब्लॉक की चार नंबर बिल्डिंग के आंगन में मोटी दरारें पड़ गई है।
उन्होंने बताया कि बारिश होती है तो आंगन टूटकर बिल्डिंग भी खतरे की जद में आ जाएगी जिससे वहां निवासरत परिवारों को भारी जानमाल का नुकसान हो सकता है। उन्होंने खतरे को देखते हुए खुदाई पर रोक लगाने और परिवर्तित कर डंपिंग जोन में कराए गए आवंटन की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि डीएम ने प्रभारी अधिकारी पुनर्वास को जांच के निर्देश दिए हैं।
Trending Videos